गोल्डन बॉय गढ़वा के अमीर रियाज ने राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
दिनांक 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सिंधु कान्हू वेलोड्रम स्टेडियम रांची में आयोजित 78 वी सीनियर 55 वी जूनियर ओर 41 वी सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग साइकिलिंग प्रतियोगिता 2026 रांची में आमिर रियाज ने मेन इलाइट केरिन स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक अमीर पूर्व वर्ल्ड जूनियर चैंपियन एसो और पूर्व केरिन स्पर्धा के राष्ट्रीय चैंपियन डेविड बेखम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया इस स्वर्णिम उपलब्धि के बाद सभी का उम्मीद अमीर के राष्ट्रीय खेल पर टिकी हुई है चुकी इन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से एक उम्मीद और भरोसा जताया है की राष्ट्रीय खेल में पदक दिलाएंगे ।
आमिर इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन इवेंट में भाग लिए थे जिसमें पहले ही रजत पदक जीत चुके थे और अब स्वर्णिम सफलता भी हासिल किए।
अमीर की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य रूप से बधाई देने वाले, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र पाठक , अनिल पांडे, अरविंद दुबे गढ़वा जिल साइकिलिंग संघ सचिव ,गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, सचिव आलोक मिश्रा, राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, सुशील तिवारी, नितिन तिवारी, अजयकांत, किशोर कुणाल, दीपक कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल, अरविंद कुमार, जगन्नाथ राम, मनोज संसाई, कौशलेश तिवारी, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह आदि ने बधाई दी।
इसकी जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।
