गढ़वा में लगातार लव जिहाद का मामला आ रहा सामने आज भी इसी तरह का एक दूसरा मामला आया सामने

  सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां नवादा मोड़ के एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की से शादी रचाने गढ़देवी मंदिर पहुंचा था। 

मंगलवार को इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया। जहां रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द निवासी अन हुसैन अपना बदला नाम आर्यन सिंह बताकर गढ़देवी मंदिर में एक हिंदू लड़की के साथ शादी रचाने पहुंच गया। कमिटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक एवं लड़की के बड़ी बहन को पकड़कर थाने ले आयी। 

जानते चलें कि जिले के मेराल प्रखंड क्षेत्र की एक हिंदू लड़की को अन हुसैन ने अपने प्रेम जाल में फंसाना शुरू कर दिया। अपना परिचय हिन्दू युवक के रूप में दिया एवं उससे दोस्ती शुरू कर दी। मंगलवार को अन हुसैन लड़की के साथ गढ़देवी मंदिर में शादी रचाने पहुंचा। कमिटी के लोगोें को संदेह हुआ तो लड़के से पूछताछ करने लगे। 

लड़का के अपना नाम आर्यन सिंह बताया। कमिटी के लोगों ने कड़ाई से पेश आये तो उसने अपना वास्तिविक नाम अन हुसैन बताया। उसी दौरान लड़की वहां से भाग गई। कमिटी के लोगों ने युवक से फोन करने को कहा। लड़का ने फोन कर लड़की की बड़ी बहन को गढ़देवी मंदिर आने को बोला। 

लड़की की बड़ी बहन मंदिर में पहुंची, तो उस लड़के को देखकर दंग रहे गई। वह बोली के मेरा फुफेरा भाई का नाम आर्यन सिंंह है। मैं वही समझकर यहां आयी हूं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अन हुसैन एवं लड़की की बड़ी बहन को पकड़कर थाना ले आयी है।दोनों से पूछताछ की जा रही है।




Latest News

मनरेगा कार्य में जेसीबी चलाने को लेकर पांचवें दिन मुखिया सहित 9 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज, जेसीबी भी हुई जप्त Kandi