संविधान दिवस पर नगर परिषद गढ़वा ने बाबा साहब को किया नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गढ़वा।संविधान दिवस के पावन अवसर पर नगर परिषद गढ़वा की ओर से भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घनश्याम प्रसाद सहित वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद, सुनील कुमार, उदय कुशवाहा, सविता देवी, बंधु राम एवं गुलशन आरा तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उमेश कश्यप एवं आशीष कश्यप उपस्थित रहे।
इस दौरान बाबा साहब के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए संविधान में निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहब के विचार और आदर्श आज भी हमें समानता, सामाजिक न्याय और एक समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।
