केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा ने छठ व्रतियों के बीच 1000 नारियल एवं सूप तथा पान का किया वितरण।
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा की ओर से सेवा और समर्पण की सुंदर पहल की गई।
गढ़वा मेन रोड स्थित तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केसरी के आवास के समीप स्टॉल लगाकर श्रद्धालु छठ व्रतियों के बीच 500 नारियल एवं सूप का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा की ओर से छठ व्रतियों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता, सामाजिक समरसता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए छठी मैया से सभी के जीवन में खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक पहचान सेवा, सहयोग और एकजुटता से होती है। केसरवानी वैश्य सभा भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय केसरी (टाइटन शोरूम), सुभाष केसरी (रवि साड़ी सेंटर), सुशील केसरी (केसरी हैंडलूम), प्रदीप केसरी (प्रदीप हार्डवेयर), चुनू केसरी (स्टांप वेंडर), उपाध्यक्ष रवि केसरी (राजघराना नेक्स्ट), रविंद्र केसरी (खैनी आढ़त), डॉ. पतंजलि केसरी, चंदन केसरी (रिलायंस पेट्रोल पंप), नंदन केसरी (सूर्योदय शॉपिंग), संजय केसरी (बसंती स्वीट्स), अरविंद केसरी मोहल्ला प्रतिनिधि ,तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केसरी, उपाध्यक्ष आकाश केसरी टंडवा, महामंत्री शुभम केसरी (टंडवा), सदस्य बिट्टू केसरी, महिला सभा की अध्यक्ष मीरा देवी, उपाध्यक्ष ललिता देवी, कोषाध्यक्ष शकुंतला केसरी, इंदु देवी, सदस्य मीना देवी सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा की ओर से समस्त छठ व्रतियों एवं नगरवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का
