विंढमगंज में सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक up

विंढमगंज में सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक
स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर हुई चर्चा, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया जोर
विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के राज्य मंत्री एवं सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के विंधमगंज थाना क्षेत्र स्थित खुशी लॉज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने की बात कही। उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदारनाथ सिंह तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने राम-जानकी डिहवार बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मंदिर में बाबा श्री 108 वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

बैठक में श्रवण गौड़, नरेश पासवान, मनोज मिश्रा, मनोज सिंह बबलू, सुरेंद्र अघरी, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूपा गुप्ता, महामंत्री तारा देवी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, मनीष महुदेशिया, मोनू जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, आर. जायसवाल, सुरेंद्र रावत एवं उपेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता: संजीव कुमार गुप्ता
प्रेस रिपोर्टर, पिडंमगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।

Latest News

मुखिया प्रत्याशी दीपू शर्मा के भाई शिवम शर्मा व डबल सिंह, टीम संग लिया मां का आशीर्वाद और समितियों को दिया सहयोग Kandi