हरिहरपुर पंचायत के पूजा पंडालों में पहुंचे मुखिया प्रत्याशी दीपू शर्मा के भाई शिवम शर्मा व डबल सिंह, टीम संग लिया मां का आशीर्वाद और समितियों को दिया सहयोग
हरिहरपुर:
पावन पर्व के अवसर पर हरिहरपुर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी दीपू शर्मा की टीम ने पंचायत के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान दीपू शर्मा के भाई शिवम शर्मा और प्रमुख सहयोगी डबल सिंह के नेतृत्व में टीम ने विधि-विधान से मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेका और समस्त पंचायत वासियों के सुख, शांति, समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर टीम द्वारा सभी पूजा पंडालों की आयोजन समितियों को भव्य और सफल आयोजन हेतु यथासंभव सहयोग भी प्रदान किया गया। भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों ने स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवम शर्मा, डबल सिंह, अनिल साह, मनीष साह, चन्दन कुमार, ओमप्रकाश कुमार, मुन्ना साह, पप्पू राम, अंशु शर्मा, मुन्ना सिंह, नीरज सिंह, आकाश शर्मा, रविकांत शर्मा, राहुल सिंह, प्रियांशु सिंह, राहुल पासवान, ओम प्रकाश शर्मा, जाकिर हुसैन, चन्दन रजक, सत्यम विश्वकर्मा, प्रकाश शर्मा, पवन कुमार, उदित शर्मा, बलराम शर्मा, गोलू, प्रमुख एवं विकेश सहित पंचायत के कई गणमान्य व युवा साथी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
