विंधमगंज में ‘एंगल फैशन गारमेंट’ कपड़ा दुकान का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन के बाद ग्राहकों की उमड़ी भीड़
विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोगों ने किया उद्घाटन, आकर्षक डिजाइन और उचित कीमत पर कपड़े उपलब्ध कराने का प्रोपराइटर ने किया दावा
रामानन्द प्रजापति की रिपोर्ट
विंधमगंज (सोनभद्र)। विंधमगंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड सह मुड़ीसेमर रोड पर बंगाली डॉक्टर के बगल में स्थित ‘एंगल फैशन गारमेंट’ कपड़ा दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान दुकान परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। दुकान के उद्घाटन के बाद खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान में उपलब्ध कपड़ों के विभिन्न डिजाइन और रंगों को देखकर ग्राहक काफी उत्साहित नजर आए। स्थानीय लोगों में भी नई कपड़ा दुकान खुलने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर दुकान के प्रोपराइटर श्री द्वारका प्रसाद मेहता ने बताया कि उनकी दुकान में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के कपड़े उपलब्ध कराए गए हैं। यहां हर डिजाइन और रंग में साड़ी, जींस, टी-शर्ट तथा बच्चों के कपड़ों की आकर्षक रेंज मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उचित कीमत पर बेहतर गुणवत्ता और पसंदीदा डिजाइन के कपड़े उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रोपराइटर ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे एक बार दुकान पर आकर कपड़ों की विविध रेंज और उचित कीमतों का लाभ उठाएं। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का भरोसा भी दिलाया।
‘एंगल फैशन गारमेंट’ के शुभारंभ से विंधमगंज क्षेत्र के लोगों को कपड़ों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिला है।
