नागेंद्र भुइयां के निधन पर शोक जताने पहुंचे मोनू बाबा, श्राद्धकर्म के लिए दिया सहयोग; Sagma

नागेंद्र भुइयां के निधन पर शोक जताने पहुंचे मोनू बाबा, श्राद्धकर्म के लिए दिया सहयोग; न्यूरो बीमारी से पीड़ित राज कुमार से भी की मुलाकात
रामानन्द प्रजापति 

सगमा (गढ़वा)। सोनडीहा गांव निवासी हुलास भुइयां के पुत्र नागेंद्र भुइयां के आकस्मिक निधन से परिवार में शोक की लहर है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर 81 विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव के पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मोनू बाबा मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे।
 इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और श्राद्ध कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की। मोनू बाबा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि नागेंद्र भुइयां का असमय निधन बेहद दुखद है। इस कठिन समय में वे और विधायक अनंत प्रताप देव परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझे, वे हर परिस्थिति में उनके साथ हैं। इसके बाद मोनू बाबा ने गांव के ही न्यूरो(पोलियो) बीमारी से जूझ रहे राज कुमार चंद्रवंशी के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए राज कुमार को डाल्टनगंज जाने की सलाह दी। साथ ही, इलाज में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। मोनू बाबा के इस मानवीय पहल और सहयोग से शोकाकुल परिवार के साथ-साथ राज कुमार चंद्रवंशी के परिजनों को भी संबल मिला।
 ग्रामीणों ने उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और राज कुमार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुक्तेश्वर पांडे, प्रदीप सिंह, बबलू पांडे, मदन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. हरिदास यादव, जय गोपाल यादव, स्वदेशी कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, रमेश यादव,राजेश यादव, डॉ यासीन अंसारी, महेंद्र प्रजापति, अजय राम, अखिलेश यादव, उपेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest News

मुखिया प्रत्याशी दीपू शर्मा के भाई शिवम शर्मा व डबल सिंह, टीम संग लिया मां का आशीर्वाद और समितियों को दिया सहयोग Kandi