संवाददाता।
मनातू/पलामू।
*पदमा देवी मंडप के प्रांगण में नवरात्र के शुभ अवसर पर भव्य झांकी का आयोजन।*
*पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता समाजसेवी रामदास प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।*
*बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।*
नवरात्र के शुभ अवसर पर पद्मा पुराना बाजार स्थित देवी मंडप प्रांगण में भव्य झांकियां का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ शशि भूषण मेहता समाजसेवी रामदास प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में विधायक श्री मेहता ने भव्य स्वागत किया जाने पर समाजसेवी सह संरक्षक श्री रामदास प्रसाद साहू ,पूजा कमेटी के सभी सदस्यों की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने कहा श्री रामदास प्रसाद साहू द्वारा हमेशा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जाता है मैं माता रानी से उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।
उन्होंने माता रानी से क्षेत्र में अमन चैन, सुख शांति एवं उज्जवल जीवन की कामना की।
इस शुभ अवसर पर प्रो बच्चन ठाकुर, पूजा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, सचिव लक्ष्मण साहू, कुषाढ़ अध्यक्ष कृष्ण कुमार निराला, समाजसेविक कमेश यादव, अनिल साहू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला, बृजेश सिंह, बीगू साहू, संजय प्रसाद, पच्चू राम, गिरेंद्र प्रजापति, भोला प्रसाद साहू, टेनी प्रजापति सहित काफी संख्या में श्रोता, श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
*मनातू से जितेन्द्र कुमार पटवे की रिपोर्ट।*
