गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
इस पावन अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा ने पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
पंडालों में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और पूजा आयोजन के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी की आराधना करते हैं।
उन्होंने कहा कि मां भगवती से उनकी प्रार्थना है कि खुटहेरिया पंचायत सहित पूरे क्षेत्र ले लोगों पर माता रानी की कृपा बनी रहे। पंचायत के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेना और पूजा समितियों को सहयोग प्रदान करना क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
मौके पर संजय सोनी, द्वारिका शर्मा, सुशांत शेखर, दीपक चंद्रवंशी, आकाश चंद्रवंशी, शशांक मिश्रा, सोनू गुप्ता, अनिकेत कुमार,छोटू कुमार, सूरज चंद्रवंशी, रोहित कुमार, पियूष गुप्ता, सहित कई लोग उपस्थित रहे
