गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर चारों ओर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है, तो वहीं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी क्रम में महानवमी के पावन अवसर पर दक्षिणी जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी और उनके प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी चटनियां, घोड़दाग, सन्नी, हरिगावां, पिपरडीह और लमारी सहित खुटहेरिया पंचायत और शिवपुर पंचायत के विभिन्न गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। साथ ही कांडी प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र में विकास, उन्नति और प्रगति की कामना करते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
बताते चलें की महानवमी के अवसर पर पूरा क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आया। रंग-बिरंगे पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं की उमंग और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। ऐसे पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों का पूजा पंडालों तक पहुंचना धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों से जुड़ने का भी अवसर बना।
फिलहाल, महानवमी के पावन अवसर पर जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।
