गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड छेत्र अंतर्गत, बलियारी पंचायत के ग्राम बरवाडीह में,दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह Kandi

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड छेत्र अंतर्गत, बलियारी पंचायत के ग्राम बरवाडीह में,दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।,
 दुर्गा चौक पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान,निकाली गई कलश यात्रा में, महिलाओं, पुरुषों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।, भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
 इस धार्मिक आयोजन में बलियारी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार मेहता भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा में सहभागिता निभाई और क्षेत्र की उन्नति और प्रगति की कामना की,वहीं, इस आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।
इस मौके पर अशोक प्रजापति, इंदल कुमार, बबन पासवान, सुधीर साह, प्रदीप मेहता, जीतू मेहता, सोनू कुमार, पंकज शर्मा, अंशु कुमार पासवान, हरिओम पासवान, विकास साव और विवेक कुमार पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं, धार्मिक अनुष्ठान में पंडित पंकज ओझा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम के सचिव पंकज शर्मा भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहे। श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक उत्साह ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
फिलहाल, बरवाडीह के दुर्गा चौक पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Latest News

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड छेत्र अंतर्गत, बलियारी पंचायत के ग्राम बरवाडीह में,दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह Kandi