25 अक्टूबर को चौधरी लकवा हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर का होगा उद्घाटन Garhwa

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ 25 अक्टूबर को चौधरी लकवा हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर का होगा उद्घाटन
गढ़वा : जिला मुख्यालय के रेहला रोड स्थित सोनपुरवा (हरिहरा पुल के पास) में संचालित चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल में 25 अक्टूबर (रविवार) को आधुनिक फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में गढ़वा विधानसभा के विधायक श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी शामिल होंगे। हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी ने बताया कि लकवा के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला मुख्यालय में लकवा हॉस्पिटल खोला गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को सही समय पर इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि लकवा रोगी के लिए चार घंटे का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है। यदि इस चार घंटे के अंदर इलाज शुरू हो जाए तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। देरी होने पर शरीर के अंगों को स्थायी नुकसान पहुंचता है, जिसे ठीक करने में काफी समय लग जाता है। इस हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवा के लिए पटना के अनुभवी न्यूरो फिजिशियन डॉ पी.के. वर्मा, फिजिशियन एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अखलाक अहमद, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ पप्पू यादव एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ अतुल्य शंकर मिश्रा अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल में चौबीस घंटे दवाखाना, पैथोलॉजी, आईसीयू, फिजियोथेरेपी, पंचकर्म एवं भर्ती की सुविधा उपलब्ध है। खास बात यह है कि भर्ती मरीज एवं एक अटेंडेंट के लिए रहने व खाने की सुविधा देवांश सेवा ट्रस्ट द्वारा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है। यहां एलोपैथी, आयुर्वेद एवं फिजियोथेरेपी के संयुक्त माध्यम से सायटिका, गठिया, लकवा, जोड़ों में दर्द, कमर व गर्दन दर्द, सिर दर्द, हृदय (ब्लड प्रेशर) एवं मधुमेह (डायबिटीज) से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। डॉ चौधरी ने बताया कि पिछले वर्ष काफी संख्या में लकवा ग्रस्त मरीजों को लाभ मिला था, परंतु कच्चे रास्ते के कारण तीन महीने तक कार्य बाधित रहा। अब फिर से अस्पताल में सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया गया है। हॉस्पिटल की निदेशक डॉ जुली कुमारी ने कहा कि सभी कर्मचारियों से मरीजों के प्रति सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है और प्रबंधन मरीजों को यथासंभव सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह के साथ आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में दवा और खून जांच में 50% की विशेष छूट दी जाएगी। अग्रिम रजिस्ट्रेशन या किसी भी जानकारी के लिए 9955441987, 8521170560 सम्पर्क कर सकते हैं।

Latest News

25 अक्टूबर को चौधरी लकवा हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी एवं पंचकर्म सेंटर का होगा उद्घाटन Garhwa