श्री राम सेवा समिति बीरबल ने दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर किया समिति का गठन Sagma

श्री राम सेवा समिति बीरबल ने दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर किया समिति का गठन
रामानन्द प्रजापति 

सगमा प्रखण्ड क्षेत्र के बीरबल गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी धाम चौपाल के प्रांगण में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री राम सेवा समिति बीरबल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री महेश गुप्ता ने की। बैठक में पूजा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्यकारिणी संचालन समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से आशीष विश्वकर्मा को अध्यक्ष, दया गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रेमचंद प्रसाद यादव को सचिव तथा शिवचन्द्र यादव और मृगेन्द्र प्रताप विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं श्रीकान्त विश्वकर्मा को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
समिति में रामचन्द्र विश्वकर्मा, कामेश्वर यादव और लालमन गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। जबकि रविन्द्र विश्वकर्मा और मनमोहन विश्वकर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सदस्य के रूप में मणिशंकर विश्वकर्मा, सुमित, दीपक गुप्ता, अयोध्या विश्वकर्मा, चंदन, देवराज प्रजापति, अरुण यादव, आनंद यादव, कमलेश यादव, संत यादव, पंकज यादव, राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग, भाईचारे और श्रद्धा के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माता रानी के बड़ी संख्या में भक्त एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Latest News

लोलकी यात्री शेड की धुरकी पुलिस ने की साफ-सफाई, यात्रियों को मिलेगी राहत Sagma