संतृप्त ग्राम हेतू ग्राम पंचायत सोनडीहा में बैंक बीसी के साथ किया गया बीमा शिविर का आयोजन News

संतृप्त ग्राम हेतू ग्राम पंचायत सोनडीहा में बैंक बीसी के साथ किया गया बीमा शिविर का आयोजन
सगमा : सगमा प्रखण्ड के सोनडीहा पंचायत भवन में संतृप्त ग्राम बनाने को लेकर बैंक बीसी के साथ बीमा शिविर का आयोजन किया गया l इस शिविर कार्यक्रम में संस्था अग्रगति के सीएफएल को-ऑर्डिनेटर जनार्दन प्रसाद यादव एवं ऐसून खातून प्रशिक्षिका द्वारा वित्तीय समावेशन एवं वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित लोगों जागरूक किया गया जिसमें मुख्य रूप से बचत और बजट बनाने बैंक खाता एवं उसके लाभ डिजिटल भुगतान से सम्बंधित साइबर धोखाधड़ी के तौर-तरीके एवं बचाव के उपाय एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,तथा जनधन खाता के लाभ अपने खातों में केवाईसी करवाने से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दिया  उपस्थित लोगों को अपने-अपने खातों में नॉमिनी का नाम जुड़वाने हेतु अनिवार्य बताते हुए अपील की गई!
साथ हीं अधिक से अधिक संख्या में सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित किया श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी खाताधारकों को सीकेवाईसी, हेल्प लाईन नंबर 7799022129 राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्प लाईन नंबर 1930 भारतीय रिज़र्व बैंक के टॉल फ्री नंबर 14448 उपलब्ध करवाया गया ताकि किसी भी समय साइबर क्राइम जैसी घटना होने पर ससमय शिकायत कर समाधान करवाया जा सके ! इस शिविर कार्यक्रम में उपस्थित बैंक बीसी खलील अंसारी द्वारा उपस्थित खाताधारकों को बीमा एवं खाता खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ हीं 50 से अधिक खाताधारकों को बीमा तथा निष्क्रिय खाते को सक्रिय और खाता भी खोला गया l इस कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड सदस्य रामानन्द प्रजापति सहित ग्रामीण उषा कुमारी, पूजा कुमारी, अंशु कुमारी, किरण देवी, रंगीला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इस न्यूज़ का हेडिंग चेंज कर दीजिए

Latest News

एनपीयू में शोधार्थी रंजना कुमारी की मौखिकी परीक्षा संपन्न Kandi