एनपीयू में शोधार्थी रंजना कुमारी की मौखिकी परीक्षा संपन्न
मेदिनीनगर। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) के मानवीकी संकायाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हिंदी विषय की शोधार्थी रंजना कुमारी की मौखिकी परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2026 को एनपीयू के सभागार में किया गया।
शोधार्थी रंजना कुमारी ने “नामवर शर्मा के उपन्यासों में स्त्री विमर्श” विषय पर शोध कार्य किया है। शोध कार्य निर्देशक डॉ. नीकेश मिश्रा के निर्देशन में पूरा किया गया। मौखिकी परीक्षा के दौरान शोधार्थी ने अपने शोध कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतिकरण एवं सवालों के जवाब दिए।
मौखिकी परीक्षा में डॉ. कृष्ण कुमार दुबे सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शोध से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. विजय शंकर, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. अजय पाठक, डॉ. सुरेश साहू सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने शोधार्थी के शोध कार्य की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
