पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से मृत भालू का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी। news

पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से मृत भालू का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी।
बड़गड़ से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।
बड़गड़, गढ़वा। पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र अंतर्गत कुटकू वन प्रक्षेत्र के रूद सबवीट के रूद सुरक्षित वन में एक मृत भालू के शव के बरामद होने से वन विभाग में हड़कंप है। जंगल में मृत भालू के शव के पड़े होने  की सूचना वन विभाग को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्राप्त हुई। सूचना के बाद वन विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा विभागीय एक टीम का गठन किया गया। विभाग के निर्देश पर वन विभाग की टीम रुद सबवीट सुरक्षित वन पहुंची। वहां से मृत भालू के शव को जप्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर भंडरिया लाया गया। जहां पीटीआर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा शव का अंत्यपरीक्षण किया गया। उसके बाद मृत भालू के शव को वन विभाग के कार्यालय परिसर में दफना दिया गया।
 इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर वन क्षेत्र के कर्मी के द्वारा बताया गया की  भालू की मौत कैसे हुई, इसकी जांच में विभाग जुट गई है। जल्द ही मृत भालू के संबंध में जांच कर विभाग के द्वारा खुलासा की जाएगी।मौके पर प्रभारी वनपाल कमलेश कुमार, तुषार कुमार, दयानंद कुमार, उपेंद्र कुमार, ललन कुमार, धीरेंद्र कुमार, विवेकानंद चौबे सहित अन्य वनकर्मी शामिल थे।

Latest News

पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से मृत भालू का शव बरामद, वन विभाग जांच में जुटी। news