गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरितालिका तीज व्रत को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
रविवार से ही महिलाएं तीज व्रत की तैयारी में जुट गई हैं। महिलाएं अपने-अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ-साथ पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद बनाने में व्यस्त नजर आ रही हैं।
तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने अपने अपने घरों की साफ-सफाई के बाद पूजा के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था शुरू कर दी है।
वहीं कई घरों में पारंपरिक प्रसाद पेडुकिया सहित अन्य पकवान बनाने की तैयारी भी चल रही है।
महिलाएं बाजार से पूजा-पाठ से संबंधित सामग्री खरीदने में जुटी हुई हैं।
आज प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी बाजार क्षेत्र में फल, फूल सहित अन्य सामग्री खरीदने वालों की भारी संख्या में भीड़ देखी गयी।जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी।
बताते चलें कि तीज व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष आस्था रहती है। इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखती हैं, तथा विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।
कांडी प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी तीज पर्व को लेकर घर-घर तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं पूजा सामग्री, फल-फूल और प्रसाद की व्यवस्था में लगी हुई हैं। पर्व को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है, बाजार क्षेत्र में काफी रौनक रही।आज होटलों में खोवा की काफी मांग रही।खोवा 450 रुपये किलो तो पेडूकिया 350 से 500 रुपये प्रति किलो बिका वहीं फलों में सेव 150 से 225 रुपये,केला 60 से 70 रुपये दर्जन बिका,नारियल ,खिरा 120किलो ,पानी 70 से 80 रुपये प्रति पीस बिका वहीं नींबू का रेट आसमान छूता दिखा। 15 से 20 रुपये में दो पीस तक बिका।
