कांडी से साकेत मिश्रा की रिपोर्ट।
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत यात्री शेड टोला में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों, ग्रामीणों, माताओं-बहनों और युवाओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, शिल्प और निर्माण के प्रतीक हैं। उनके आदर्श लोगों को मेहनत, लगन और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने विश्वकर्मा पूजा की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसका ग्रामीणों ने जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में नंदलाल शर्मा, लखनदेव साव, विजय शर्मा, राजगृह प्रसाद, यूंगेश्वर शर्मा, दिलीप शर्मा, संजीत शर्मा, विक्की मिश्रा, आलोक मिश्रा, राजेश कुमार, राकेश कुमार, श्याम नारायण, सोनू गुप्ता, रौशन गुप्ता, द्वारिका शर्मा और पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
