कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
साकेत मिश्रा की रिर्पोट
कांडी (गढ़वा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कांडी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन आर. उषा कुमारी सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं। शिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षक दिवस के महत्व और जीवन में गुरु की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका आशा मैडम, व्यावसायिक शिक्षिका जूही प्रिया, शिक्षिका सुषमा कुमारी, विज्ञान प्रयोगशाला तकनीशियन किरण कुमारी, शिक्षक हरिद्वार मिश्रा, बसंत राम, श्रवण मेहता, मदन कुमार एवं विनय कुमार गुप्ता (लेखापाल) समेत विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। वहीं दिनेश मेहता (गार्ड), राजमणि कुमारी एवं अन्नपूर्णा कुमारी (होमगार्ड) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
शिक्षक दिवस के मौके पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही वे शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ भी सिखाते हैं।
