भवानी पूजा सामग्री स्टोर का शुभारंभ किया गया। Kandi

कांडी में मंगलवार को भक्तों के लिए खुशी का माहौल कब बन गया जब भवानी पूजा सामग्री स्टोर का शुभारंभ किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ खुशबू द्विवेदी के द्वारा पूजा कर एवं फीता काटकर किया गया मौके पर उपस्थित स्टोर के प्रोपराइटर सौरभ कुमार चौबे के साथ काफी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे शुभारंभ के पश्चात सभी ने स्टोर के प्रोपराइटर सौरभ कुमार चौबे को शुभकामनाएं दी प्रोपराइटर सौरभ ने बताया कि स्टोर के खुलने से नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गणेश पूजा, छठ पूजा, दीपावली एवं अन्य अनुष्ठानों के लिए सामग्री लेने लोगों को मझियांओ या गढ़वा जाना पड़ता था हमारे क्षेत्र में ऐसा कोई भी स्टोर नहीं था जहां से इन सभी सामग्री को उपलब्ध कराया जा सके लेकिन लोगों की समस्याओं को देखते हुए अब हमारे कांडी में इन सभी चीजों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है उन्होंने कहा कि अब लोगों को यहां वहां भड़काने की जरूरत नहीं पड़ेगी प्रोपराइटर सौरभ ने कहा कि कांडी एवं कांडी के आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को ध्यान में रखते हुए एवं उनके सुविधा अनुसार समुचित सामग्री हमारे दुकान पर उपलब्ध है और उचित मूल्य पर दिया जाता है
 उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्राहकों की आवश्यकता अनुसार और उनके सुविधा को देखते हुए पूजन सामग्री की उपलब्धता और भी बेहतर की जाएगी

Latest News

भवानी पूजा सामग्री स्टोर का शुभारंभ किया गया। Kandi