सरकोनी में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, रूपेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष Kandi

सरकोनी में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, रूपेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष
कांडी/गढ़वा। सरकोनी गांव में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नई दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें रूपेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, चंदन कुमार को उपाध्यक्ष, चंद्रमा कुमार पासवान को सचिव तथा प्रभुनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समिति में रोहित सिंह, सौरभ कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कुणाल सिंह, श्याम बिहारी सिंह, विशाल कुमार सिंह, राहुल सिंह, सत्यबिजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अमरदीप सिंह, अक्षय कुमार पासवान, राजेंद्र पासवान, आनंद साव, राम केवल पासवान, रमाकांत पासवान, मुना शर्मा, दारा शर्मा, जयराम शर्मा, डिगर शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, आजेंद्र शर्मा, छोटू कुमार, शिवनाथ गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान, कृष्णा बैठा समेत कई ग्रामीणों को सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में पंडाल सजावट, प्रतिमा निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और महाप्रसाद वितरण समेत अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और आपसी एकजुटता के साथ इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य एवं यादगार बनाया जाएगा।

Latest News

एनपीयू में शोधार्थी रंजना कुमारी की मौखिकी परीक्षा संपन्न Kandi