कांडी - मझिआंव मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर Kandi

गढ़वा : जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथ पेट्रोल पंप के समीप कांडी - मझिआंव मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। 
इस हादसे में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए कांडी उपस्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सक अभिमन्यु कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक संख्या JH 03AX 3543 पर सवार हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गुड़ूर गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार कांडी बाजार से मझिआंव की ओर जा रहा था, जबकि मोपेड पर सवार गाड़ा खुर्द गांव निवासी 60 वर्षीय सत्यानंद दुबे कांडी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

Latest News

कांडी - मझिआंव मुख्य सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर Kandi