सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शोकसभा, एक मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि Garhwa

प्रेस विज्ञप्ति 

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शोकसभा, एक मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
गढ़वा। झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन तथा खेलकूद मंत्री एवं गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शोकसभा का आयोजन किया गया।
श्री सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर 2026 को 56 वर्ष की आयु में हृदयाघात  के कारण निधन हो गया। उनके निधन से झारखंड ने एक सक्रिय जनप्रतिनिधि एवं जनसेवक को खो दिया है।
उनके निधन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विद्यालय परिसर में सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विद्यालय परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन राज्य एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Latest News

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शोकसभा, एक मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि Garhwa