सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर जायंट्स सहेली ग्रुप की बैठक
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली, गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने की, जबकि संचालन गढ़वा सहेली की प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी ने किया।
बैठक में आगामी 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले जायंट्स सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने सभी सदस्यों के विचार एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनका सम्मान किया और सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।
सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-किताबों का वितरण, डेंटल कैंप का आयोजन, फलदार पौधों का वितरण, जरूरतमंदों के बीच साड़ी वितरण, खिचड़ी प्रसाद का वितरण, रेलवे स्टेशन पर फल वितरण तथा बीपी जांच सहित अन्य सेवा कार्य शामिल हैं।
बैठक में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन-8 की पदाधिकारी सीमा केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, सहेली ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, सुषमा केशरी, अनसुइया केशरी, गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष वंदना सोनी सहित जायंट्स सहेली ग्रुप की सदस्य गुड़िया केशरी, चांदनी केशरी, वर्षा अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में सदस्यों ने सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
