एम एम डी आर संशोधन विधेयक पर राज्य में झूठ और भ्रम फैला रही है झारखंड मुक्ति मोर्चा : सूरज गुप्ता
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सूरज गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार अपनी नाकामी छुपाने का खेला,खेल रही है।सच यह है कि एम.एम.डी.आर. संशोधन विधेयक 2026 का मकसद झारखंड के खान-खनिज अधिकार को छीनना नहीं बल्कि नए टैक्स पर मानक लागू करके खनिजों के दामों में होने वाला बेतहाशा वृद्धि को रोकना है।
उन्होंने कहा कि झामुमो,कांग्रेस अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए इस प्रकार का भ्रम और अफवाह फैला रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के फैसले से राज्य के कोयला,बालू,पत्थर एवं अन्य खनिजों की चोरी से प्रतिदिन करोडों रुपए नाजायज कमाने की चिंता झामुमो,कांग्रेस को सता रही है।
उन्होंने कहा कि झामुमो गांव गांव में मंईया सम्मान योजना बंद होने का भय दिखाकर महिलाओं को अपने तंबू में बैठाया जबकि सच यही है कि राज्य के 25% महिलाओं को भी मंईया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में बुजुर्गों का वृद्धा पेंशन, छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति एवं सैकड़ो जनहित की योजनाएं सरकार की विफलताओं के कारण ठप पड़ी है।
भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की जनहित के हर निर्णय का विरोध करना ही झामुमो,कांग्रेस का अब नियती बन गया है।
भाजपा नेता ने हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार,लूट एवं युवाओं का नौकरीबेचवा सरकार बताते हुए युवाओं,महिलाओं, मजदूरों,किसानों एवं आम लोगों से सतर्क रहने का अपील किया है।
