जायंट्स ग्रुप गढ़वा ने सरस्वती विद्या मंदिर में किया वृक्षारोपण Garhwa

जायंट्स ग्रुप गढ़वा ने सरस्वती विद्या मंदिर में किया वृक्षारोपण
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गढ़वा के सरस्वती विद्या मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. विदित हो कि भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय सेवा संस्था जायंट्स इंटरनेशनल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 17 सितंबर से 23 सितंबर तक जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जाता है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में सेवा सप्ताह के दूसरे दिन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गढ़वा के सरस्वती विद्या मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया. सेवा सप्ताह में कई कार्यक्रम किए जाते हैं .लेकिन इस वर्ष धरती को हरा भरा बनाने ,पर्यावरण को साफ रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण ,पौधा वितरण जैसे कार्यक्रम पर विशेष जोर दिया जा रहा है.  ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जायंट्स ग्रुप भारतीय मूल की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज सेवा, पर्यावरण को साफ और सुंदर बनाना तथा समय-समय मेडिकल कैंप जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. वृक्षारोपण के अंतर्गत कई फ़लदार और छायादार वृक्ष लगाए गए.
 मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एम पी केशरी,स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार केसरी, गढ़वा ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी पोस्ट आफिस, कमलेश कुमार गुप्ता, मंदीप प्रसाद, अशोक कुमार केसरी, मनोज केसरी (पेंट) चंद्र भूषण सिन्हा, संदीप केशरी तथा दयाशंकर गुप्ता, विद्या भारती स्कूल के सहायक प्राचार्य विकास तिवारी आदि उपस्थित थे।

Latest News

लोलकी यात्री शेड की धुरकी पुलिस ने की साफ-सफाई, यात्रियों को मिलेगी राहत Sagma