सेवा सप्ताह के पहले दिन जायंट्स ग्रुप ने बांटे 300 पौधे, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश Garhwa

सेवा सप्ताह के पहले दिन जायंट्स ग्रुप ने बांटे 300 पौधे, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

गढ़वा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 23 सितंबर तक मनाए जा रहे जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ की गई। सेवा सप्ताह के प्रथम दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की ओर से पर्यावरण सुधारने और गढ़वा को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया, जबकि कार्यक्रम को जायंट्स गढ़वा के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी ने प्रायोजित किया। कार्यक्रम गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान गुप्ता इन्वेस्टमेंट के समीप आयोजित हुआ। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों एवं आम लोगों के बीच करीब 300 पौधों का वितरण किया गया। इनमें अमरूद, अनार, नींबू, अशोक और जामुन सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे शामिल थे।


इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बारिश के मौसम में हर वर्ष कम से कम कुछ पौधे जरूर लगाने चाहिए। पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान जिले में इस वर्ष कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे जैसी स्थिति पर भी चिंता जताई गई। जायंट्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास करने की जरूरत है। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया।


कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन-8 यूनिट-2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपागंजी, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल एवं अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मोजिबुद्दीन खान, चंद्र भूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद सहित जायंट्स ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित रहे।

जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Latest News

लोलकी यात्री शेड की धुरकी पुलिस ने की साफ-सफाई, यात्रियों को मिलेगी राहत Sagma