बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती सह मिलन समारोह 12 सितंबर को, मद्धेशिया हलवाई समाज ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
कांडी। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सोनभद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में आगामी 12 सितंबर 2026 को बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह-सह-मिलन समारोह का आयोजन मद्धेशिया हलवाई समाज की ओर से किया जाएगा। समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह समारोह इस वर्ष भी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है।
इस संबंध में मद्धेशिया हलवाई समाज के प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को जागरूक करना, समाज को एकजुट करना, भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना तथा समाज के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज के लोगों को एकजुट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
समारोह की तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मौके पर अध्यक्ष अशोक प्रसाद, महामंत्री राजेश कुमार, प्रखंड महामंत्री सुनील प्रसाद, सचिव विजय कुमार, उपसचिव शशि कुमार, संरक्षण रितेश कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार, गोपाल प्रसाद, नंदू प्रसाद, सोहर प्रसाद, शिवनाथ साव, प्रमोद प्रसाद, संजय प्रसाद सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
