संवाददाता।
मनातू, पलामू।
जितेंद्र कुमार पटवे की रिपोर्ट ।
सहायक अध्यापक नंदकिशोर पासवान का अश्रुपूर्ण भावभीनी विदाई।
मनातू प्रखंड के ग्राम रबदा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रजडेरवा के सहायक अध्यापक नंदकिशोर पासवान आज सेवानिवृत हो गए।
विद्यालय परिवार की ओर से एवं सहायक अध्यापकों की ओर से उन्हें अश्रुपूर्ण भाविनी विदाई दी गई।
मंझौली पंचायत के मुखिया पति सह 20 सूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू एवं अध्यापकों के द्वारा अंग वस्त्र एवं गुलदस्ते देखकर भाविनी विदाई दि गई।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा इनके कार्यकाल में विद्यालय का विकास हुआ है और विद्यालय के बच्चे इसे काफी सीख पाए हैं जो हमेशा याद रखा जाएगा।
भक्ताओं ने इनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत उत्तम स्वास्थ्य की कामना की साथ ही इनके पढ़ाएं हुए अच्छे शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
मौके पर अध्यापक शमशेर अंसारी, प्रधानाध्यापक योगेंद्र पासवान, उपेंद्र पासवान, सुरेश ठाकुर, राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार आदि काफी संख्या में अध्यापक एवं ग्रामीण सहित विद्यालय के बच्चे एवं बच्चियों उपस्थित थे।
