ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ops

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अनूप सोनी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन सदस्य श्री धीरज राज, प्रधानाचार्य महोदय डॉo श्री  निरकेष शर्मा ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
 इसके उपरांत विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट परेड का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने हम सब भारतीय हैं, देश रंगीला, नन्हा मुन्ना राही हूँ जैसे देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर श्री अनूप सोनी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo श्री निरकेष शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस क़ी शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वतंत्रता, अनुशासन, जिम्मेदारी और देशप्रेम का महत्व समझाते हुए कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री प्रवीण दुबे ने अपने सम्बोधन में पलामू के स्वतंत्रता सेनानी नीलाम्बर पीताम्बर तथा फेतल सिंह खेरवाड़ा द्वारा स्वतंत्रता क़ी लड़ाई मे दिए उनके योगदान को याद दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

Latest News

राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ झंडोत्तोलन कार्यक्रम Garhwa