राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ झंडोत्तोलन कार्यक्रम
गढ़वा। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा परिवार की ओर से स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के प्रतीक राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान गाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, वित्त निदेशक अजय केसरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एमपी केसरी, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केसरी, यूनिट डायरेक्टर मनोज केसरी एवं रूपा गंजी सहित जायंट्स गढ़वा के दीपक तिवारी, मनोज केसरी (हिंदुस्तान सेनेटरी), अवधेश कुशवाहा, विनोद गुप्ता, मोज़ीबुदीन खान, मनोज केसरी (पोस्ट ऑफिस), सुनील अग्रवाल, जितेंद्र कमलापुरी, रबींद्र केसरी, शौकत खान, संतोष मेहता, रितेश केसरी, विजय केसरी (विजय जनरल) समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
