मनातू दुर्गा पूजा समिति के दूसरे बार अध्यक्ष बने मिथिलेश प्रसाद साहू। Manatu


मनातू दुर्गा पूजा समिति के दूसरे बार अध्यक्ष बने मिथिलेश प्रसाद साहू।
दुर्गा पूजा समिति मनातू की एक अहम बैठक मनातू बाजार प्रांगण में की गई। 
बैठक के अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू के नेतृत्व में किया गया। 
बैठक में होने वाले दुर्गा पूजा के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर चर्चाएं की गई। 
साथ ही नई कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें मिथिलेश प्रसाद साहू दोबारा अध्यक्ष मनोनीत किए गए। 
उपाध्यक्ष रोशन यादव, सचिव विपिन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राहुल कुमार को मनोनीत किया गया। 
संरक्षक के रूप में पूर्व जिला परिषद सचिंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव,शिवकेश्वर गिरी, रामप्यारी साहू, उपकोषाध्यक्ष वीरेंद्र , यादव, सम्मानित सदस्य, अमरनाथ कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, बबलू चंद्रवंशी, वीरू यादव,  पंकज पासवान, संरक्षक   धीरेंद्र जीत सिंह आदि दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी बनाए गए। 
इसके साथ ही पूजा प्रभारी, डेकोरेशन प्रभारी बनाए गए। 
दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा इस वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम सप्तमी ,अष्टमी नवमी, एवं दशमी को कराने का निर्णय लिया गया। 
मौके पर दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। 
इस दौरान मीडिया कर्मी जितेंद्र कुमार पटवे , उमेश यादव, ताराचंद यादव,भी उपस्थित रहे उन्हें नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने माला पहनकर स्वागत किया ।

Latest News

मेराल थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर विधायक ने उठाए सवाल, ईडी-सीबीआई जांच की मांग Garhwa