उपभोक्ता इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति और बेहद कम वोल्टेज की समस्या से परेशान Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
कांडी/गढ़वा: कांडी प्रखंड के लमारी फीडर से जुड़े उपभोक्ता इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति और बेहद कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
 ग्रामीणों का आरोप है कि कांडी ग्रिड के अन्य सभी फीडरों में पर्याप्त बिजली और बेहतर वोल्टेज मिल रहा है, जबकि केवल लमारी फीडर के उपभोक्ताओं को सबसे खराब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत लामारी कला के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल महामंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है, वहीं कम वोल्टेज के कारण घरेलू उपभोक्ता भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। गर्मी और उमस से लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम में धान की रोपनी और बिचड़ा बचाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में कांडी ग्रिड के अधिकारियों से बातचीत की गई है। अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया है।
 संतोष सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दो-चार दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तो सैकड़ों किसानों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ कांडी ग्रिड पर 'हल्ला बोल' आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

Latest News

मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला की शिकायत पर पति ललन राम गिरफ्तार Garhwa