बजरंग सेना के तत्वावधान में शिव चौतरा निर्माण एवं भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न Garhwa

बजरंग सेना के तत्वावधान में शिव चौतरा निर्माण एवं भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम संपन्न


चिनिया (गढ़वा): बजरंग सेना झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में ग्राम पंचायत खुरी (चिरका), प्रखंड चिनिया में धार्मिक आस्था एवं सामाजिक समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संगठन द्वारा गांव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिव चौतरा का निर्माण कराया गया।


इस अवसर पर बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कन्हर नदी से पवित्र जल उठाकर मां गंगा की आरती की। इसके पश्चात जल यात्रा निकालते हुए शिव चौतरा पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में बजरंग सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता, झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पिंटु गुप्ता तथा प्रखंड अध्यक्ष श्री बिरेंद्र कुमार यादव की विशेष भूमिका रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को मजबूत करते हैं।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बजरंग सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Latest News

मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला की शिकायत पर पति ललन राम गिरफ्तार Garhwa