एसआईआर जागरुकता वाले सीओ मारवाड़ी साहु तिरंगा से नवाजे गए शौकत खान के हाथों
जश्ने आजादी के जश्न से पुर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिसने बढ़ाया अपने जिले अपने राज्य अपने भारतवर्ष का नाम तिरंगा वाले शौकत खान कर रहे है उन्हे तिरंगा से सम्मान, 13 वर्षों से हर घर तिरंगा के अलख जगाने वाले राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के आयोजक सह अनेक निशुल्क बैंक गढ़वा के संस्थापक शौकत खान ने आज विश्व आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर पलामू पहुंचे और वहां मिलें पांकी के सीओ मारवाड़ी साहु से जिन्होंने अपने मधुर नागपुरी गीतों से झारखंड में चल रहे एसआईआर के प्रति मतदाताओं को अनोखें अंदाज में जागरुक करते हुए एसआईआर कि महत्त्व को जन जन तक पहुंचाते सभी नागरिकों के बिच बहुत लोकप्रिय बन गये! सीओ साहब कि अनोखी जागरुकता अभियान से प्रभावित होकर तिरंगा वाले शौकत खान के द्वारा स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, ईद और दीपावली के पावन मौके पर लगातार चल रहे हर घर तिरंगा के तहत अपने ऐतिहासिक कार्यक्रम राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के तहत पांकी सीओ मारवाड़ी साहु के पास पलामू पहुंचकर सीओ को एसआईआर में बेहतर जागरुकता अभियान के लिए उन्हें अंगवस्त्र के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से सम्मानित किया और शौकत खान ने अपने संबोधन में कहां आप देश के वैसे धरोहर में से एक है जिन्होंने भारत और राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा चल रहे एसआईआर कि महत्त्व को अपनी गितो के माध्यम से जन जन को बताया और आम जन प्रभावित भी हुए इसलिए आज का तिरंगा सम्मान पांकी सीओ मारवाड़ी साहु के नाम समर्पित है! राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानित होने के बाद सीओ ने अपने संबोधन में कहा कि गढ़वा पलामू नागपुरी भाषा नहीं होने के बावजूद लोग मुझे मेरे गीतों से ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं और आज मैं ऐसे व्यक्ति से सम्मानित हुआ हुं जिनके बारे में मैंने अपने उच्च अधिकारीयों से पहले सुना था और तिरंगा वाले शौकत खान से मिलकर और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से सम्मानित होकर अभिभूत हो चुका हूं और इतने बड़े सम्मान पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं! इसके साथ ही शौकत खान जो हर घर तिरंगा के तहत तीन लाख से अधिक नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेटकर कर चुके है और इसके साथ साथ गरीबों के लिए निशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, पुस्तक बैंक खोलकर दस वर्षों में दस लाख से अधिक गरीबों को मदद कर देशभर के लिए सेवा के छेत्र में प्रेरणा बन चुके हैं और और शौकत किसी से आर्थिक सहयोग नहीं लेते हैं और ना ही उनका कोई एनजीओ है! शौकत खान ने सीओ को गरीबों का अनोखा बैंक मैगजीन भेट किया! इस मौके पर कपड़ा बैंक के संचालक साजिद खान और बहुत सारे प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे!!
