टीम दौलत' की त्वरित कार्यशैली से बची मरीज की जान, सहयोगी अंकुर सिंह ने किया A+ रक्तदान
गढ़वा:- मानवता की सेवा और 'रक्तदान-महादान' के संकल्प को साकार करते हुए 'टीम दौलत' ने एक बार फिर समय पर मदद पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की है। आज अस्पताल में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए A पॉजिटिव (A+) ब्लड ग्रुप की तत्काल आवश्यकता पड़ी। जैसे ही यह सूचना 'टीम दौलत' के पास पहुंची, टीम ने बिना कोई समय गंवाए त्वरित संज्ञान लिया और मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी,सूचना मिलते ही टीम के समर्पित सहयोगी अंकुर सिंह जी आगे आए और उन्होंने तुरंत रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज को नया जीवनदान दिया। उनकी इस तत्परता और सेवा भावना की हर तरफ सराहना हो रही है।इस सराहनीय कार्य के दौरान मरीज और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाने के लिए 'टीम दौलत' का पूरा नेतृत्व स्थल पर उपस्थित रहा। विशेष रूप से मौजूद आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी (संचालक, 'टीम दौलत' एवं अध्यक्ष, नगर परिषद) तथा साथ ही मौके पर दीपक तिवारी जी (संरक्षक),शेखर तिवारी जी,विशाल गुप्ता जी,मनोज मेहता जी,राजू मेहता जी,राजू सोनी जी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष एवं टीम के संचालक आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि "किसी की जिंदगी बचाना ही सबसे बड़ा धर्म है। जैसे ही हमारे पास A+ ब्लड की मांग आई,हमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रक्त उपलब्ध कराया। अंकुर सिंह जी का यह योगदान वंदनीय है। 'टीम दौलत' का हर एक सदस्य 24 घंटे जनसेवा और सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहता है, और भविष्य में भी हम इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहेंगे।"
टीम के संरक्षक दीपक तिवारी जी और अन्य सदस्यों ने भी युवाओं से अपील की कि वे निडर होकर रक्तदान करें, क्योंकि आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी के परिवार की खुशियां लौटा सकता है।
मरीज के परिजनों ने 'टीम दौलत' और रक्तदाता अंकुर सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
