गढ़वा। दुर्गा मेडिकल एजेंसी में सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं तथा अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध है।
एजेंसी की ओर से तत्काल प्रभाव से सेल्समैन एवं मार्केटिंग कार्य के लिए इच्छुक और योग्य लोगों की आवश्यकता जताई गई है।दुर्गा मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर वेंकटेश्वर नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी में सेल्स और मार्केटिंग के कार्य को बेहतर एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कर्मियों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में रुचि रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियां एवं पूर्व अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुभव, कार्यक्षमता एवं योग्यता के आधार पर वेतन का निर्धारण किया जाएगा। अनुभवी लोगों को उनके कार्य-अनुभव के अनुरूप बेहतर अवसर देने का प्रयास किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी बिना देर किए एजेंसी से संपर्क कर रोजगार के इस अवसर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।प्रोपराइटर वेंकटेश्वर नारायण ने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे योग्य एवं मेहनती लोगों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित संपर्क नंबरों पर फोन कर रिक्ति, कार्य की प्रकृति, वेतन एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क नंबर:
📞 9525543965
📞 8969670558.
