कांडी: 12 सितंबर को सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जयंती
कांडी (गढ़वा): मधेशिया हलवाई समाज की मासिक बैठक शुक्रवार को कांडी बाजार स्थित रितेश कुमार के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने की। बैठक में आगामी बाबा गणिनाथ जयंती सह पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 सितंबर 2026 को सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज, कांडी में बाबा गणिनाथ जयंती सह पूजा समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद, प्रखंड महामंत्री राजेश प्रसाद एवं पूजा समिति अध्यक्ष संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष का आयोजन पहले से अधिक भव्य होगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में उपाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, महामंत्री सनी कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सुनील प्रसाद, सोहर प्रसाद, गोरख प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार, विकास प्रसाद, अनूप कुमार, रितेश कुमार, सुनील प्रसाद (किराना), शनि कुमार, श्रवण कुमार, भोला प्रसाद, आनंद कुमार, ध्रुव कुमार, शशि कुमार, मीडिया प्रभारी प्रियांशु कुमार, शिवम कुमार, सूरज कुमार, आशीष कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की कि वे 12 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा गणिनाथ जयंती सह पूजा समारोह को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।
