खेलो इंडिया अस्मिता women's सिटी लीग (cycling) 2026 का हुआ ऐतिहासिक आयोजन Meral

 *मेराल गढ़वा*

 *खेलो इंडिया अस्मिता women's सिटी लीग (cycling) 2026 का हुआ ऐतिहासिक आयोजन*
*आज की प्रतियोगिता में  500+ महिला खिलाडियों ने दिखाया दम ख़म* 
 आज के प्रतियोगिता के विजय  प्रतिभागी इस प्रकार से रहे!

(क) सब जूनियर यूथ गर्ल 

 नंदनी कुमारी प्रथम 
रजिया परवीन द्वितीय
 प्रतिभा कुमारी तृतीय 

(ख )जूनियर गर्ल्स 

रिया भारती प्रथम 
शारदा कुमारी द्वितीय 
रूमी खातून तृतीय 

(ग ) वूमेन एलिट सीनियर महिला वर्ग

 प्रियंका कुमारी प्रथम
सबिता कुमारी द्वितीय
प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रही!

आज के प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता महिला प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त गढ़वा  श्री मती प्रेमलता मुर्मू  झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक एवं मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने संयुक्त रूप से  सम्मानित किये !
आज दिनांक 11 जुलाई 2026  मेराल जिला मुख्यालय में आयोजित  प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उप विकास आयुक्त गढ़वा  तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में शैलेंद्र पाठक महासचिव झारखंड साइकलिंग संघ, गढ़वा तथा स्थानीय,पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मेराल प्रमुख दीप माला  मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांतआदि उपस्थित थेl
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त  गढ़वा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू ने अपने उद्बोधन में कहा की खिलाड़ियों को जिले में किसी प्रकार की खेल से संबंधित  कठिनाइयों को करेंगे दूर ऐसे आयोजन से खेल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है ऐसे ही निरंतर खेल आयोजन होते रहे जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है श्रीमती मुर्मू ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए सरकार की चल रही कल्याणकारी योजनाओं को खिलाड़ियों को तक पहुंचने का हर संभव मदद करने को कही सभी पदक विजेता बालिका खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
मौके पर उपस्थित झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव सचिव शैलेंद्र पाठक थाना प्रभारी  मेराल विष्णु कांत मेराल प्रमुख दीपमाला आपूर्ति पदाधिकारी मेराल शशि कुमार कश्यप कल्याण पदाधिकारी मैरल रामानंद कुमार विश्वकर्मा गढ़वा जिला साइकलिंग संघ सचिव अरविंद दुबे डॉक्टर लाल बहादुर शाह, राजेश बैठा, अतहर अली ,रामसागर मेहता, नीरज श्रीधर ,संजय भगत, सत्येंद्र पांडे ,भारत राम ,चंद्र बहादुर सिंह, अजयकांत, शंकरपाल ,प्रदीप कुमार ,दीपक कुमार ,मनोज कुमार आदि उपस्थित थे एवं भारी संख्या में दर्शक गण खिलाड़ी गण उपस्थित थे।
मंच का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन प्रभारी मेराल सुशील तिवारी ने किया।

विदित हो कि इससे पूर्व गढ़वा जिले में पांच प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं यह छठा आयोजन भी भव्य एवं ऐतिहासिक तरीके से आयोजित किया जाएगा,!
उपरोक्त जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग  संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा दी गई !

Latest News

संदिग्ध मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। Garhwa