*खेलो इंडिया अस्मिता women's सिटी लीग (cycling) 2026 का आयोजन मेराल में कल, सारी तैयारियां हुई पूरी*
*उक्त प्रतियोगिता में भागीदारी हेतू अभी तक 320 प्लस महिला खिलाडियों ने कराया रजिस्ट्रेशन*
मुख्य रूप से सब जूनियर यूथ गर्ल /जूनियर गर्ल तथा वूमेन एलिट के प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता महिला प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित!
दिनांक 11 जुलाई 2026 मेराल जिला मुख्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में उप विकास आयुक्त गढ़वा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा तथा स्थानीय प्रशासन,पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है!
प्रतियोगिता के समाचार संकलन करने हेतु स्थानीय मीडिया को आमंत्रित करने की जिमवारी आयोजन प्रभारी सुशील कुमार तिवारी को दी गई है!
भारत सरकार के खेल मंत्रालय की खेलो इंडिया एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्देशित यह प्रतियोगिता देश के महिला खिलाड़ियों के सशक्तिकरण हेतु पूरे देश में आयोजित की जा रही है जिसके कड़ी में मेराल शहर में यह प्रतियोगिता कल आयोजित होगी!
गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के देखरेख में तथा अनुभवी तकनीकी अधिकारियों द्वारा यह प्रतियोगिता संचालित होगी जिसमें भाग लेने वाले तीनों वर्ग सब जूनियर यूथ/ जूनियर गर्ल्स एवं वूमेन एलिट के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कराए जाएंगे!
उक्त अवसर पर झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव सह साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के संयुक्त सचिव शैलेंद्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे!
विदित हो कि इससे पूर्व गढ़वा जिले में पांच प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं यह छठा आयोजन भी भव्य एवं शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा,!
उपरोक्त जानकारी गढ़वा जिला साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा दी गई !
