धुरकी थाना पुलिस ने मिर्चैया में चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक Sagma

धुरकी थाना पुलिस ने मिर्चैया में चलाया जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक
धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चैया गांव में पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को मद्य निषेध, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन-भूत जैसी अंधविश्वास संबंधी कुरीतियों, दहेज प्रथा, डायल 112 की उपयोगिता तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध, आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा स्थानीय थाना को दें। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, ओटीपी, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। 
अभियान के दौरान डायन-भूत जैसी कुप्रथाओं और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। ग्रामीणों ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पुलिस द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Latest News

SIR गणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश, दो दिनों में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें: बीडीओ राकेश सहाय Kandi