अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर Ranchi

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

रांची: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) झारखंड प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची स्थित राज होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रधान संरक्षक राजकुमार गुप्ता एवं रामदास साहू के नेतृत्व में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शाह ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार बिनु ने किया।


बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा समाज के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर की समितियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा समाज के सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज के सभी लोग सक्रिय रूप से इसकी गतिविधियों में भागीदारी निभाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से रामदास साहू, राजकुमार गुप्ता, राजेश शाह, नंदकिशोर प्रसाद, विनय कुमार बिनु, बजरंग प्रसाद, सरवन प्रसाद, प्रमोद कुमार, वासुदेव प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद शेखर, देव प्रसाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, सीताराम साहू, डॉ. नीरज गुप्ता, राजीव रंजन, कन्हाई प्रसाद, गोविंद साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, आनंद प्रसाद नंदू, पप्पू कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता मुन्ना, मुकेश कुमार गुप्ता, उमेश प्रसाद, बृजेश प्रसाद, दामोदर प्रसाद, मुरली प्रसाद, सरवन कुमार गुप्ता, सुनील प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरदेव प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, उमाशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार गुप्ता, शिवनंदन साहू, इंदर साहू, संजय प्रसाद, संजय गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता (रिम्स), ललमनी देवी, उषा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कंचन किशोर, कंचन गुप्ता, सविता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Latest News

एक किलोमीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। Kandi