*रिर्पोट, धीरेन्द्र (ऊर्फ) गुडडू पाण्डेय की*
*लोहरसी विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, कंचन देवी बनीं अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष*
पांकी प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, लोहरसी में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पूर्णगठन किया गया। समिति का गठन स्थानीय मुखिया पति अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा पर्यवेक्षक धीरज कुमार एवं अमरेश साहू की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।
आयोजित आमसभा में लोहरसी पंचायत के मुखिया पति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से कंचन देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष चुना गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी समिति सदस्यों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा ग्रामीणों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों के साथ शिक्षक अमरेश साहू सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
