सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में मासिक समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह Ranka

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में मासिक समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में मासिक समीक्षा बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने की। जिसमें रंका, रमकंडा एवं चिनिया प्रखंडों के स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा की गई। पूरे माह किए गए कार्यों का अवलोकन करते हुए सभी चिकित्सकों, ANM, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर रमकंडा में कार्यरत रहीं सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी मुक्ति टोप्पो जी को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा वर्षों तक दी गई सेवाओं एवं योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। यह पल सभी के लिए भावुक एवं अविस्मरणीय रहा। 
साथ ही, स्वास्थ्य केंद्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रत्येक समीक्षा बैठक में सम्मानित करने की परंपरा के क्रम में आज डॉ. उत्कर्ष एवं डॉ. नीतिश को उनके सराहनीय कार्य एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। 
बैठक में रंका, रमकंडा एवं चिनिया प्रखंडों के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित जिला स्तर से DPM, DDM भी उपस्थित रहे।
सभी स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत, समर्पण एवं टीम भावना ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहचान है।

Latest News

सतबरवा आजीविका संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा संपन्न,थाना प्रभारी व सुधा कुमारी ने किया उद्घाटन Palamu