पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद Palamu

*रिर्पोट, धीरेन्द्र (ऊर्फ) गुडडू पाण्डेय की*
*पलामू: पाक्सो एक्ट के आरोपी को पिपराटांड़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद*
पलामू: पिपराटांड़ थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पिपराटांड़ थाना कांड संख्या-39/26, दिनांक 27 जुलाई 2026, में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2)/96 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी धनन्जय पासवान (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता बच्चन पासवान, निवासी ग्राम अपरमाणी, थाना पिपराटांड़, जिला पलामू को 29 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मामले में अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, पलामू में उपस्थापन हेतु उचित अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Latest News

कांडी में मशाल ग्रुप का महाआंदोलन, जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने उठाई पारदर्शी भर्ती की मांग Kandi