रिर्पोट,धीरेन्द्र(ऊर्फ) गुडडू पाण्डेय की
पत्नी की हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, पीपराटांड़ थाना पुलिस को मिली सफलता।
पलामू जिले की पीपराटांड़ थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या-36/2026, दिनांक 16 जुलाई 2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 80(2)/3(5) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना में बहेरा गांव निवासी 21 वर्षीय सतीफ अंसारी पर अपनी पत्नी मृतिका खातून की हत्या करने का आरोप है। अनुसंधान के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। घटना के दिन दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर जबरन उसके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी। इसके बाद गला दबाने तथा घर की छत पर लकड़ी की कंडी से रस्सी बांधकर शव को लटका देने का प्रयास किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पीपराटांड़ थाना पुलिस ने मामले का अनुसंधान करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
