बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त नौ वोलेंटियरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। Kandi

कांडी (गढ़वा), विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बीएलओ के सहयोग के लिए प्रतिनियुक्त नौ वोलेंटियरों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। 
मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचलाधिकारी सह बीडीओ राकेश सहाय ने सभी संबंधित वोलेंटियरों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
जारी पत्र में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके सफल एवं समयबद्ध संचालन के लिए प्रखंड के सहायक अध्यापक, सहायक आचार्य एवं सहायक शिक्षकों को बीएलओ के सहयोग हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके बावजूद संबंधित वोलेंटियरों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे अभियान प्रभावित हो रहा है।
स्पष्टीकरण मांगने वालों में बूथ संख्या 52 के रंजय कुमार, 54 के अरुण कुमार, 56 के ललन कुमार राम, 57 के सहाबुद्दीन, 59 के रमेश राम, 60 के रामाश्रय साह, 31 के सत्येंद्र पाण्डेय, 32 के सुशील कुमार दुबे तथा बूथ संख्या 33 के धर्मेन्द्र राम शामिल हैं।
सीओ राकेश सहाय ने सभी नौ वोलेंटियरों को 8 जुलाई की सुबह 10 बजे कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

Latest News

सहायक अध्यापक नंदकिशोर पासवान  का अश्रुपूर्ण भावभीनी विदाई। Palamu