प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के द्वारा कई छात्रों के बेढंग तरीके से बाल काटने का मामला Kandi

गढ़वा: जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के द्वारा कई छात्रों के बेढंग तरीके से बाल काटने का मामला सामने आया था।
 इस मामले को लेकर अभिभावक आक्रोश में हैं। यह सूचना पाकर मंगलवार को प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचे। जहां प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता से उन्होंने बातचीत की। प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि इस प्रकार प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह के द्वारा अभिभावक की अनुमति के बिना छात्रों के बाल काटना कुकृत्य है। चुकी बच्चों को सिर मुंडन कराना पड़ा। इससे छात्रों का मनोबल टूटेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक को अभिभावकों के साथ बैठक करनी चाहिए थी। केवल बाल काटने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ानी है तो जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों के साथ मिलकर सकारात्मक पहल करनी होगी।
 प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा हुआ है तो गलत है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन होना था, लेकिन इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई, जिससे नाराजगी है। प्रमुख ने कहा कि अब तक भी शिक्षा विभाग ने कोई जांच पड़ताल कर कार्रवाई नहीं की। विद्यालय के कई छात्र बेवजह सड़कों पर घूमते दिखते हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पर छोटी बड़ी गाड़ियां चलती रहती हैं, जिससे कोई अप्रिय घटना भी घट सकती है। प्रमुख व अभिभावकों ने वरीय पदाधिकारियों से जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।
 मौके पर कांडी मुखिया विजय राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, अभिभावक रविन्द्र कुमार, नन्कह कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Latest News

गढ़वा के युवक नन्दू चौधरी सिंगरौली से लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद Garhwa