"सबका योजना, सबका विकास" अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। Kandi

साकेत मिश्रा की रिर्पोट 
हरिहरपुर (गढ़वा)। कांडी प्रखंड क्षेत्र की मझिगावां पंचायत कार्यालय में गुरुवार को "सबका योजना, सबका विकास" अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
 ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास, ग्रामीणों की भागीदारी और आगामी विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव हुसैन अंसारी ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचायत के लिए "गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका पंचायत" थीम का चयन किया गया है। इसके तहत रोजगार के नए अवसर सृजित करने, ग्रामीणों की आजीविका मजबूत बनाने तथा गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से योजनाएं तैयार की जाएंगी।
ग्राम सभा में ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए गए। साथ ही योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बीपीआरसी कांडी एजाज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील यादव, सहायक दिनेश गुप्ता, जितेंद्र चौबे, बलराम चौबे, अनिल यादव, सुनार रजवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

खेलो इंडिया अस्मिता women's सिटी लीग (cycling) 2026 का आयोजन मेराल में कल,  सारी तैयारियां हुई पूरी Garhwa